बेतुल
बैतूल कांग्रेस के अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ, सेल, विभाग व युवक कांग्रेस के प्रतिभागी की संयुक्त बैठक 10 सितम्बर को
11 सितम्बर को जिले के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों की होगी संयुक्त बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ, सेल, विभाग एवं युवक कांग्रेस से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की दो दिवसीय अहम बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया है। पहली बैठक 10 सितम्बर को 11.30बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के सभी प्रमुख संगठनों, प्रकोष्ठों और सेल के सक्रिय प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके बाद 11 सितम्बर को सुबह 11 बजे से जिले के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक रखी गई है, जिसमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, नगर पालिका/परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में हो रही यह दोनों बैठकें कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे को और अधिक मजबूत करने तथा जमीनी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं। बैठकें कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएंगी, जहां पार्टी के नीति, विचार और अभियान पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा।
– पहली बैठक में शामिल होंगे यह संगठन
10 सितम्बर की बैठक में महिला कांग्रेस (शहर एवं ग्रामीण), सेवा दल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, आदिवासी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (शहर एवं ग्रामीण), अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, खेल प्रकोष्ठ, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ, समाज कल्याण प्रकोष्ठ, आईटी सेल, सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, धर्म एवं पुजारी प्रकोष्ठ, राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ, मछुआरा प्रकोष्ठ, आदिवासी विकास परिषद एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
– 11 को होगी जनप्रतिनिधियों की बैठक
11 सितम्बर को जनप्रतिनिधियों की बैठक में जिले के समस्त नगर निकायों, पंचायतों तथा जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इस बैठक का उद्देश्य चुनावी तैयारियों, कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, जनता से जुड़े मुद्दों और समन्वय के प्रयासों की समीक्षा करना रहेगा।
श्री डागा ने कहा कि कांग्रेस एक विचार है, और विचार को कर्म से जोड़े रखने के लिए ऐसे संवाद व समीक्षा मंच अत्यंत आवश्यक हैं। यह दोनों बैठकें जिले में कांग्रेस संगठन की एकता, अनुशासन और जनभागीदारी का परिचायक बनेंगी। बैठकों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ-साथ संगठन की दिशा और दशा तय करेगी।



