
मोदीनगर। निवाड़ी गंगनहर पर भव्य भंडारे का आयोजन हवन-पूजन और कन्याओं को प्रसाद अर्पित कर शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वर्गों का सहयोग इस आयोजन में देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसके उपरांत कन्याओं को प्रसाद देकर भंडारे की शुरुआत की गई। आयोजन में नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष सहित कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की भागीदारी रही।
इस अवसर पर संजय त्यागी (जिला मंत्री, किसान मोर्चा),ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की उपासना का विशेष काल होता है। यह आस्था, संयम और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेरी सभी शिव भक्तों से विनम्र अपील है कि वे इस यात्रा को पूरी श्रद्धा, शांति और मर्यादा के साथ सम्पन्न करें। उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं, ऐसे में आपसी सहयोग, स्वच्छता, सुरक्षा नियमों का पालन, भी हमारी जिम्मेदारी है।
आयोजन में स्थानीय समाजसेवियों और नगर पंचायत पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा मंडल अध्यक्ष सचिन, देवेंद्र त्यागी, अरुण त्यागी, जितेन्द्र त्यागी (एडवोकेट), जितेन्द्र गोस्वामी, लालू पहलवान जी, महेश मास्टर जी, राजकुमार सोनी (पूर्व चेयरमैन), सत्येन्द्र त्यागी, राजनीश त्यागी, सचिन ठेकेदार और राजेन्द्र त्यागी (पूर्व चेयरमैन, सोसायटी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।



