गोड्डा

उपायुक्त द्वारा त्रैमासिक ईवीएम वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। उपायुक्त के द्वारा सभी मशीनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखने का निर्देश देते हुए नियमित अंतराल पर सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उनके द्वारा वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा प्रवेश एवं निकास रजिस्टर की जांच की गई इसी क्रम में उपायुक्त के द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और निगरानी प्रणाली की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयरहाउस में तैनात सुरक्षाबलों की लॉग बुक और ड्यूटी चार्ट की जांच  की गई। उन्होंने सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क, संवेदनशील और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button