खैरथल

आज से सुचारू रूप से खुलेगी अनाज मंडी 

डीएसपी राजेंद्र निर्वाण से मिले व्यापारी लूट के खुलासे पर आभार जताया। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल मे अनाज मंडी मे मुनीम से हुई ढाई लाख रूपये की लूट के खुलासे के बाद मंडी समिति  और संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी  डीएसपी  राजेन्द्र निर्वाण से मिले और बातचीत की सकारात्मक वातावरण में वार्ता संपन्न हुई। वार्ता के दौरान दो अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी, डीएसपी, थानाधिकारी व पूरी डीएसटी टीम को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया गया।
व्यापार समिति ने डीएसपी निर्वाण से कि शेष बचे अपराधियों, लूटी गई राशि, लूट में प्रयुक्त हथियारों एवं मोटरसाइकिल की जल्द से जल्द बरामदगी हेतु ठोस कार्रवाई की मांग की
इस पर डीएसपी श्री राजेन्द्र जी निर्वाण ने व्यापार कमेटी को विश्वास दिलाया कि सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सम्पूर्ण मामले का खुलासा जल्द होगा।
इसके पश्चात व्यापार समिति ने सभी सदस्यों की आपात बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मंडी को सोमवार से सुचारू रूप से खोला जाएगा इस मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष औमप्रकाश रोघा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button