अमेठी

वृक्षों के बिना जीवन असम्भव, पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं -विजय मौर्य

गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने किया पौधरोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। एक पेड़ मां के नाम थीम को आगे बढ़ाते हुए रविवार को गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने मुंशीगंज थाना परिसर और वृद्धाश्रम गौरीगंज में पौधारोपण किया।
 ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इससे वातावरण शुद्ध रहता है और आक्सीजन भी भरपूरी बनी रहती है।पौधे जीव, जंतु व मानव जाति के लिए लाभदायक है। उनको रोपित करने के साथ बचाने की जरूरत है। यदि पृथ्वी से वृक्षों का अस्तित्व समाप्त हो गया तो जीवन नष्ट हो जाएगा।
यह हमे छाया, फल, फूल के साथ प्राणवायु आक्सीजन भी प्रदान करते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। प्रभारी निरीक्षक ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की इस कार्य की सराहना की।
पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष विजय मौर्य  के साथ मिलकर आम, कदंब, बेल, अमरूद आदि पौधों का रोपण किया। इस मौके पर ट्रस्ट के जिला उपाध्यक्ष बिपिन द्विवेदी, मीडिया प्रभारी राजीव शुक्ल,अंकित सिंह, समर बहादुर सिंह, हरीश पांडे, संजय मौर्य आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button