अमेठी
पेयरिंग से खाली हुए स्कूलों में शिफ्ट किए जायेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने और पेयरिंग का आदेश लागू किया जा चुका है। पेयरिंग के पश्चात खाली हुए विद्यालय भवनों में आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के 75जिलों से पेयरिंग के बाद रिक्त हुए विद्यालय भवनों की संख्या 10827है।
विद्यालय भवनों की शिफ्टिंग का काम सर्वेक्षण के बाद होगा। जिला स्तर पर सी डी ओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी,डी पी ओ और सम्बंधित खंड शिक्षा अधिकारी और ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और सी डी पी ओ की कमेटी शिफ्टिंग के पहले तथ्यात्मक औचित्य का पता लगाएगी।
प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 12जुलाई को इस सम्बन्ध में सभी जिलों को आदेश भेजे गए हैं।
वृक्षों के बिना जीवन असम्भव, पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं -विजय मौर्य
गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने किया पौधरोपण



