अमेठी
मकान बना रहे,राजगीर की करंट लगने से मौत
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में मकान निर्माण करने के दौरान हाईटेंशन लाइन से लगा करंट
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । भेंटुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मई निवासी अमित कुमार कश्यप की करंट लगने से देर शाम मौत हो गई। परिवारजनों के अनुसार अमित राजगीर का काम करते थे। और उसी से परिवार चलाते थे। कई दिनों से वह मुसाफ़िर खाना के किसी गांव में काम कर रहे थे, शनिवार सुबह घर से वह काम के लिए गए थे। देर शाम परिजनों को सूचना मिली की करंट से अमित की मौत हो गई। लोगो ने बताया कि निर्माण कार्य जहां हो रहा था वहीं बगल से 11 हजार लाइन गुजरी थी दीवाल जुड़ाई के लिए पटिया बांधते समय बास लाइन से लग गया और अमित की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया है। मृतक के पैतृक गांव में लोगों की भीड़ है और कोहराम मचा हुआ हैं।

