अमरोहा
RO/ARO Exam In Amroha: 24 केंद्रों पर होगी एआरओ व आरओ की परीक्षा, 10,872 अभ्यर्थी होंगे शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : 27 जुलाई को होने वाली समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 10872 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
1 27 जुलाई को आरओ/एआरओ परीक्षा
2 जिले में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र
3 सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
अमरोहा। आगामी 27 जुलाई को होने वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उसने परीक्षा के लिए जिलेभर में 24 केंद्र बनाए हैं। जिन पर 10872 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 24 सेक्टरों में जिले को बांटा है। प्रत्येक केंद्र का एक सेक्टर बनाया है।
हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा का आयोजन होगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र का एक सेक्टर में बांटा, 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी रहेंगे तैनात
आरओ व एआरओ की परीक्षा को शांति से कराने के लिए प्रशासन मजबूत तैयारियां करने में जुटा है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी परीक्षा केंद्र वार लगाई गई है। प्रश्नपत्रों को केंद्र तक ले जाने का कार्य सेक्टर मजिस्ट्रेट के जरिए किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए उनके कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा, एडीएम नामित किए नोडल अधिकारी
सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से बिजली, पानी, साफ-सफाई व सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तलाशने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएंगी। प्रश्नपत्रों को कोषागार के डबल लाकर में रखवाया जाएगा और 24 घंटे का पहरा बैठाया जाएगा। छापेमारी के लिए सचल दल भी गठित होगा।
ये 24 कॉलेज बनाए गए परीक्षा केंद्र
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज अमरोहा, आईएम इंटर कॉलेज अमरोहा, कुंदन माडल इंटर कॉलेज अमरोहा, एकेके इंटर कॉलेज अमरोहा, जेएसएच पीजी कॉलेज ब्लॉक ए व बी, सिख इंटर कालेज नारंगपुर, शिव इंटर कालेज गजरौला, ज्ञान भारती इंटर कालेज गजरौला, रमाबाई आंबेडकर डिग्री कालेज गजरौला, राष्ट्रीय इंटर कालेज धनौरा, श्रीगांधी विद्यालय इंटर कालेज धनौरा, श्रीराम किसान इंटर कालेज बादशाहपुर, नेहरू स्मारक इंटर रजबपुर, तुर्की इंटर कालेज पलौला, किसान इंटर कालेज ताहरपुर, भगवत शरण इंटर कालेज जोया, एएसएम माडर्न एकेडमी जोया, ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल धनौरा, देहली पब्लिक स्कूल अमरोहा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल धनौरा व हिल्टन कान्वेंट स्कूल अमरोहा


