अमरोहा

लैब संचालक ने मरीजों की जांच का वीडियो पोस्ट किया

अमरोहा में ब्लड सैंपल लेते बनाई रील, नोडल अधिकारी बोले- कार्रवाई होगी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर तहसील के कस्बा ढबारसी में एक पैथोलॉजी लैब संचालक द्वारा मरीजों की जांच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। लैब संचालक ने मरीजों के ब्लड सैंपल लेने और जांच करने की पूरी प्रक्रिया को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया
वीडियो में लैब संचालक मरीजों का ब्लड सैंपल निकालते और मशीनों द्वारा जांच करते हुए दिखाई दे रहा है। इस कार्य से मरीजों की गोपनीयता का उल्लंघन हुआ है। फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लैब संचालक ने चिकित्सा परीक्षण को सार्वजनिक कर दिया।
मामले में नोडल अधिकारी डॉक्टर शरद कुमार ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिल गई है। वे मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। यह घटना चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ती अनैतिक प्रथाओं की ओर इशारा करती है। मरीजों की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाना आवश्यक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button