गोड्डा
आसमानी बिजली गिरने से मवेशी की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : रूपियामा पंचायत के कतरा गांव में बीते रविवार दोपहर को अचानक आए तेज मेघगर्जन के साथ गिरी आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी। वहीं मृत मवेशी कतरा गांव के निवासी प्रमोद यादव का बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मवेशी घर के बाहर बंधा हुआ था कि तभी जोर की बिजली कड़की और आसमानी बिजली गिरी और मवेशी तुरंत ही घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। पशुपालक प्रमोद यादव ने बताया कि उनकी यह गाय उच्च दुधारू नस्ल की थी, जिसे हाल ही में भागलपुर से खरीदा गया था। पशुपालक प्रमोद यादव ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगायी है ताकि हुए नुकसान की भरपाई कर सके। इस घटना से उन्हें लगभग 70 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।



