बेतुल

बैतूल ग्राम झगड़ियां में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या महाविद्यालय, बैतूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत दिनांक 23 फरवरी 2026 को ग्राम झगड़ियां में ओम आयुर्वेदिक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या चौधरी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शिविर में ओम आयुर्वेदिक महाविद्यालय की डॉ. नमिता साहने एवं चिकित्सक दल द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 50 स्वयंसेवकों ने घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मेघा मालवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रासेयो सहायक श्रीमती सरिता झारे, श्री पंकज पावर, श्री दीपक उइके एवं श्रीमती सविता पाल की विशेष सहभागिता रही। दलनायक कु. गरिमा दोडके के नेतृत्व में स्वयंसेवक कु. राजेश्वरी सलामे, कु. अनामिका अकोदिया, कु. रश्मि इवने, कु. निशा परते एवं कु. रानी बडाई ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button