गोड्डा

साकेतपुरी में निकाला कोबरा सांप, लोगों में भय का माहौल

 - तीन से चार घरों में निकले सांप का वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : शहर के साकेतपुरी मुहल्ले में बीते तीन दिनों से लगातार कोबरा सांप निकल रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में मुहल्ले के तीन से चार घरों में खतरनाक और विषैला कोबरा सांप देखने को मिल रहा है, जिससे स्थानीय लोग बेहद भयभीत हैं। सांप के मिलने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए और जंगल में छोड़ दिया गया। बावजूद इसके, सांपों के लगातार दिखाई देने से लोगों में चिंता और डर व्याप्त है।
ज्ञात हो कि कोबरा एक अत्यंत विषैला सांप है और इसी कारण पीछे दिनों सर्पदंश से जिले में तीन-चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। इससे भयभीत होकर स्थानीय लोग विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। वे घरों में संभलकर चलने के साथ-साथ अपने आस-पास सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय कर रहे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों से अनुरोध किया है कि सांप दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें और जितना संभव हो सके सांपों से दूर रहने की कोशिश करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button