अमरोहा

अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान अलग-अलग हादसे

कई जगह बाईकों की आपस में टक्कर, 13 कांवड़िए घायल, जिला अस्पताल भेजा गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गजरौला : थाना क्षेत्र में रविवार देर रात कांवड़ यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर कांवड़ियों की बाईकें आपस में टकरा गईं। बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे और जल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 13 कांवड़िए घायल हो गए
घायल कांवड़ियों में मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा के श्रद्धालु शामिल हैं। घायलों में मुनीश कुमार अवस्थी (खुशहाल नगर मंझोला, मुरादाबाद), हिमांशु (डिडौली), सोमवीर (सुहेला, बुलंदशहर), अभिषेक और सोनू (कुंदरकी, मुरादाबाद), प्रियांशु (दड़ियाल टांडा, रामपुर) हैं।
मेरठ जिला अस्पताल भेजा
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पहले गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेरठ भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी हादसे कांवड़ियों की बाइकों की आपसी टक्कर की वजह से हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button