पाकुड़

जनगणना की तैयारी को लेकर प्रखण्ड स्तर पर बैठक आयोजित

A meeting was held at the block level regarding the preparation of the census.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के प्रखण्ड मुख्यालय में आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने की। इस दौरान जनगणना कार्य को सुचारू और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बीपीआरओ तेतु राय, बीपीओ अजीत कुमार टुडू सहित पंचायत सचिव एवं विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनगणना प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पंचायत स्तर के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button