मथुरा
सावन का पहला सोमवार में जनपद के शिवालय बम-बूम भोले की जयघोष से गूंजे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सावन का पहला सोमवार है जिलेभर के शिवालय बम-बूम भोले की जयघोष से गूंजे श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुखमय जीवन की कामना की और कांवड़िया भी गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नगर निगम ने रंगेश्वर व भूतेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों के आसपास विशेष इंतजाम किए वहीं पुलिसकर्मी भी तैनात रहें। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में ही कांवड़ चढ़ाई गयी। इसके बाद जलाभिषेक हुआ। शहर के रंगेश्वर व भूतेश्वर मंदिर पर खासी भीड़ देखने को मिली। व्रत, उपवास रख श्रद्धालु शिवालयों में मत्था टेकें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिरों के आसपास निरंतर कूड़ा उठाने के लिए सफाईकर्मी और एक कूड़ा गाड़ी मौजूद रही। पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर खड़े किए गए । कांवड़ियों के लिए सभी मार्गों पर प्याऊ लगाई गई और विभिन्न स्थानों पर टैंकरों से भी पेयजल व्यवस्था की गई। इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर लाइटिंग की भी व्यवस्था कराई गई । नगर आयुक्त जग प्रवेश ने भी अपनी टीम के साथ विभिन्न मार्ग व मंदिरों की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने को कहा है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। निरीक्षण के दौरान भूतेश्वर मंदिर के पास सिंचाई विभाग के कार्यालय की दीवार झुकी मिलने पर नगर आयुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि प्रत्येक मंदिर की निगरानी और श्रद्धालुओं को सुविधा में लापरवाही न बरती जाए। अगर किसी ने शिथिलता बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



