मथुरा

बेहोश मिली दिल्ली से अपहृत किशोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित अड़ींग के पास रविवार सुबह दिल्ली से अपहृत हुई किशोरी संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ी हुई मिली। पुलिस उसे लेकर गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। किशोरी के परिजन को जानकारी हुई तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस और किशोरी के परिजन उसे अपने साथ ले गए।
पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी गोवर्धन-अड़ींग मार्ग पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही अड़ींग चौकी प्रभारी कपिल नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कयास लगाया जा रहा है कि किशोरी को अपहरण करने वाले बेहोशी की हालत में यहां फेंककर चले गए होंगे। किशोरी के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं, जिससे उसके साथ मारपीट की भी आशंका जताई जा रही है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी किसी वाहन से गिरकर घायल हुई है। उसके साथ दुष्कर्म जैसा कोई मामला नहीं है। परिजन ने भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। पुलिस टीम ने किशोरी के कपड़ों की तलाशी ली, तो उसका आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड में किशोरी का पता दिल्ली का लिखा हुआ था। पुलिस ने दिल्ली में रोहिणी थाना पुलिस से संपर्क किया तो जानकारी हुई कि तीन दिन पहले किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। -डॉ. नीरज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल ने बताया, किशोरी गोवर्धन सामुदायिक केंद्र से रेफर होकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल आई थी। किशोरी के साथ कोई पुलिसकर्मी नहीं था। इसलिए उसे भर्ती तो किया, लेकिन मेडिकल परीक्षण नहीं किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button