मेरठ

जिलाधिकारी ने किया कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

गंगनहर पटरी से गढ़ रोड तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने मवाना गंगनहर पटरी से लेकर गढ़ रोड तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मवाना पुल से शाहजहांपुर पुल तक गंगनहर पटरी मार्ग और शाहजहांपुर पुल से गढ़ रोड तक के मुख्य कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत, जल निकासी, पेयजल, शौचालय, तथा साइन बोर्ड जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने विद्युत खंभों को पालिथीन से कवर कराने, ट्रांसफार्मरों को जाली से ढकवाने तथा वन व सिंचाई विभाग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए।

डॉ. सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमणशील रहें और व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर एसडीएम मवाना संतोष कुमारजिला सूचना अधिकारी सुमित कुमारअधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सतेन्द्र सिंह, सिंचाई, विद्युत, वन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button