रामपुर शाहबाद

लेखपाल संघ ने सौंपा ज्ञापन साथी की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजली।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। सोमवार को तहसील शाहबाद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर चकबंदी लेखपाल सुभाष मीणा की मौत पर दो मिनट का मौन धारण कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद सीएम यूपी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शाहबाद के माध्यम से तहसील ने उपस्थित तहसीलदार अमित कुमार सिंह को सौंपा और अपना विरोध दर्ज कराया लेखपालों का आरोप है कि हापुड़ के जिलाधिकारी के दमनात्मक व्यवहार और बिना जांच के कार्रवाई से लेखपाल तनाव में थे, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। लेखपाल संघ ने मृतक के परिवार के लिए आर्थिक सहायता और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है, साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। इस दौरान लेखपाल संघ के पाधिकारी रमन कुमार , तौकीर अहमद, मनोज यादव ,सुनीत कुमार, अनिल गंगवार ,राहुल कुमार, भूमित व्यास, सुरेंद्र बिश्नोई, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button