अमेठी
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत अमेठी ने मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
इस कार्यशाला मे स्वच्छता अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई जिसमें स्थानीय निकायों की भूमिका को रेखांकित करना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक बनाना चर्चा का विषय रहा।
कार्यशाला का उद्घाटन नगर पंचायत अमेठी की अध्यक्ष अंजू कसौधन ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है बल्कि यह एक जीवन शैली है। जिसे प्रत्येक नागरिक को अपनाना चाहिए। जब तक समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक ‘स्वच्छ भारत’ का सपना अधूरा रहेगा।इस अवसर पर एसबीएम डिविजनल अयोध्या के वैभव पाण्डेय ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने स्वच्छता के विभिन्न तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।कार्यशाला में नगर पंचायत के अधिकारी सफाई कर्मचारी, स्वच्छता प्रहरी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहभागिता और संवाद के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि जनसहभागिता से ही स्थायी स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सूर्य प्रताप सिंह नगर पंचायत अमेठी जनपद अमेठी के सभासद मिथिलेश, कलावती चन्दन कुमार रिजवान खान एवं नगर पंचायत अमेठी कर्मचारी विपुल तिवारी, शिव कुमार आदित्य शुक्ला मनीष सिंह दीपक सोनी राम देव यादव अशोक कुमार सफाई नायक आरिफ सुनील कुमार एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

