रामपुर शाहबाद

एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू की पंचायत खत्म,

मिल ने ढाई करोड़ से अधिक भुगतान का दिया आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत कि मासिक पंचायत राणा शुगर मिल करीमगंज के गेट पर हुई गन्ना भुगतान व बीज अनुदान तथा अन्य मांगों को लेकर की गई उपजिला अधिकारी ने राणा शुगर मिल पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया।राणा शुगर मिल ने किसानों के दो करोड़ छब्बीस लाख सत्तावन हजार रुपए का पेमेंट कल तक देने का जीएम अनुज कुमार ने आश्वासन दिया और उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि धरने पर मौजूद किसानों का पेमेंट तीन दिन में करने का आश्वासन दिया है।पंचायत की अध्यक्षता डॉक्टर फूल सिंह पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष ने की व संचालक नाजिम सिद्दीकी बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने किया पंचायत का नेतृत्व युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव व तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर पाल सिंह युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव बैठक में मौजूद जिला प्रमुख प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह यादव जिला महासचिव होरीलाल लोधी ब्लॉक अध्यक्ष से नगर साकिर हुसैन युवा ब्लॉक अध्यक्ष नावेद खान जिला सचिव जावेद हुसैन तहसील अध्यक्ष नहीम प्रधान मुराद अली खान होम सिंह यादव संजीव चौधरी राहुल यादव सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button