रामपुर शाहबाद
दिल्ली को जा रही बस की छत से गिरा हेल्पर उपचार के दौरान मौत
घर में थी बेटे के जन्मदिन की खुशियां पिता की मौत से मातम में बदली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत शाहबाद के एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दुख दे गया। मंगलवार को शाहबाद से दिल्ली को जा रही बस की छत पर समान चढ़ा रहे थे तभी अचानक बस की छत से हेल्पर फरहीम नीचे बाइक पर आ गिरा। जिसमें हेल्पर और बाइक सवार घायल हो गए। बस का स्टॉप आनन फानन में निजी उपचार करा कर मुरादाबाद अस्पताल को लेकर चले गए जहां उपचार के दौरान बस के हेल्पर ने दम तोड़ दिया।शाहबाद नगर के मोहल्ला जिलेदारान निवासी फरहीन खां (30) बस पर हेल्पर का काम करते थे। रोज की तरह मंगलवार को भी फरहीन खा बस पर गए। गाड़ी जब शाहबाद-बिलारी रोड पर ग्राम अलफगंज पहुंची तो फरहीन बस की छत पर खड़े होकर सामान रख रहे थे इसी दौरान बस के बराबर से गरज रही बाइक पर गिरे जिसमें बाइक सवार और हेल्पर दोनों लोग जख्मी हो गए। बस का अन्य स्टाफ घायल फरहीन को लेकर आनन फानन में पास के ही डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां से उसे बाहर रेफर कर दिया। और उपचार के दौरान फरहीन खां ने दम तोड़ दिया। फरहीन अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए है। बस हेल्पर की मौत से परिजनों में कोहराम छा गया।
घर में थी बेटे के जन्मदिन की खुशियां, मातम में बदली
बस हेल्पर के बेटे अब्बास का आज जन्मदिन था, परिवार के लोग आज फरहीन खां की बस पर जाने से मना कर रहे थे, बेटा भी पापा से आज साथ रुकने की जिद कर रहा था, लेकिन मौत फरहीन को बस की तरफ खींच रही थी, बेटे से जल्दी आने का वायदा कर फरहीन बस पर चले गए और जिंदा लौट कर कभी घर नहीं पहुंचे।


