बरेली

बिहार के छात्र ने की मदरसा जमीयतुर्रजा में  आत्महत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र में मथुरापुर स्थित मदरसा जमीयतुर्रजा इस्लामिक स्टडीज सेंटर में बिहार के एक छात्र ने गमछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामला रिश्तेदार युवती से शादी टूटने से अवसाद में आत्महत्या का बताया जा रहा है। सीबीगंज थाना पुलिस ने शव सील कराया है। मदरसा प्रबंधन और छात्र के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। मदरसा जमीयतुर्रजा को आला हजरत परिवार के लोग संचालित हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह मदरसे के छात्र हॉस्टल से तैयार होकर पढ़ाई करने गए थे। लेकिन कमरा संख्या 87 में रहने वाला बिहार के जिला कटिहार निवासी छात्र 22  वर्षीय मोहम्मद ओवैस पढ़ाई करने नहीं गया। करीब 11 बजे जब साथी छात्र इंटरवेल में लौटे तो देखा कि ओवैस का शव कमरे में उसके गमछे के सहारे लटका है। मदरसा प्रबंधन ने सूचना दी तो सीबीगंज थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button