रामपुर शाहबाद
एक माह पहले झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से नवजात बच्चे की मौत जांच करने क्रब पर पहुंची पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। एक माह पहले सैफ़नी के एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही और समय से पहले महिला का प्रसव करने की वजह से शाहबाद नगर के रहने वाले सलमान की पत्नी के नवजात बच्चे की मौत हो गई थी, सलमान के पिता की तहरीर के आधार पर सैफ़नी पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। उधर स्वास्थ विभाग ने भी अस्पताल पर कार्यवाही करते हुए उसे सील कर दिया था। विवेचना के क्रम में मंगलवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ हर्षिता सिंह और सैफ़नी पुलिस शाहबाद में लाश को कब्र से उखाड़कर पंचनामे की कार्यवाही के लिए कब्रिस्तान पहुंचे। लेकिन परिजनों ने प्रशासन से लाश को क्रब से न उखाड़ने की भावुक अपील की। प्रशासन ने परिजनों के लिखित में देने के बाद फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्यवाही रोक दी।




