गोड्डा

पांचाटि पूजा के साथ कुड़मि समुदाय ने की धान रोपाई की शुरुआत — दिनेश महतो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
पथरगामा : – मंगलवार को हुई वर्षा के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में कुड़मि समुदाय के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पांचाटि पूजा कर धान रोपाई की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि कुड़मि समाज के लिए धान सबसे महत्वपूर्ण फसल है, और इसकी रोपाई से पहले विशेष पूजा की जाती है। इस पूजा में पांच गोछी बीहन धान, आरवा चावल, दुबड़ी घास, धूप-अगरबत्ती और फूल अर्पित किए जाते हैं। धान रोपाई की शुरुआत खेत के एक कोने में महिलाओं द्वारा की जाती है। इसके बाद हल, बैल और अन्य कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा की जाती है। पूजा के बाद सभी किसान बारी-बारी से अपने खेतों में धान रोपते है दिनेश महतो ने कहा कि कुड़मि समाज की आजीविका मुख्यतः कृषि पर निर्भर करती है। यदि फसल अच्छी होती है तो वर्ष भर खाने-पीने की कोई चिंता नहीं रहती। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार हो, जिससे किसानों को कोई कठिनाई न हो। इस शुभ अवसर पर रामेश्वर महतो, दीपक कुमार महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, सोनी महतो और दीप्ति श्री महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button