
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बायपास मार्ग स्थित कमाल पैलेस के सभागार में हुआ। सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अनुज त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से दोनों अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विनीत कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। विधायक कमाल अख्तर ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष मस्तराम यादव ने की। संचालन प्रदेश सचिव यूसुफ कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में आरिफ अख्तर, चंद्रपाल सैनी, यतेंद्र शंकर गौड़, अंशु त्यागी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


