बरेली

रिंग रोड की जमीन के 500 करोड़ रुपये, मुआवजे के रूप में किसानों को दिए जाएंगे

  नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रिंग रोड का निर्माण 15 सितंबर से शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए जो भूमि अधिग्रहित की गई है, उसके एवज में किसानों को 800 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाना है। अब तक 250 रुपये करोड़ बांटे जा चुके हैं। जुलाई-अगस्त में 500 करोड़ रुपये और बांटे जाने की तैयारी है। इस बीच कार्यदायी संस्था ने जमीन कब्जे में लेकर निर्माण के लिए मिट्टी की जांच आदि कवायद शुरू कर दी है। शहर के विकास को रफ्तार देने के साथ जाम से मुक्ति देने के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-530 बी पर धंतिया गांव के पास से इन्वर्टिस तक रिंग रोड बनाई जानी है। काम पूरा होने के बाद दूसरे शहरों से आने वाले वाहनों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मई में हो चुका है अनुबंध निर्माण के लिए निजी कंपनी के साथ मई 2025 में अनुबंध हो चुका है। कंपनी को छह महीने के भीतर जमीन देने की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की है। इसमें अगर देरी होती है तो निर्माण शुरू होने में भी विलंब होगा। इसको लेकर एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पीडी) सौरभ चौरसिया ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से बातचीत करके मुआवजा वितरण कराने में तेजी लाने की बात कही है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button