मेरठ

कांग्रेस के पश्चिम ज़ोन संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। होटल डी-रोज (छावनी क्षेत्र) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पश्चिम ज़ोन की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पश्चिम ज़ोन के प्रभारी पूर्व सांसद दानिश अली, पूर्व विधायक संजय कपूर तथा पूर्व मंत्री डॉ. दीपक कुमार की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में पश्चिम ज़ोन के 14 जनपदों के जिला एवं शहर अध्यक्ष, सभी ज़िला समन्वयक (कॉर्डिनेटर), ज़िला एवं महानगर के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, कंट्रोल रूम इंचार्ज, कार्यालय सचिव, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी, सभी फ्रंटल संगठनों व प्रकोष्ठों के ज़ोनल प्रमुख उपस्थित रहें।

बैठक का उद्देश्य:

इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत, ब्लॉक कमेटियों, मंडल अध्यक्षों और उनकी समितियों की समीक्षा की गई। उनकी जवाबदेही, कार्यभार का मूल्यांकन तथा प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आगामी चुनावों की दृष्टि से रणनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।

समीक्षा बैठक में महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान, कमल जायसवाल, धूम सिंह गुजर्र, रीना शर्मा, किरन बाला, अभिमन्यु त्यागी, रविंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button