बेतुल

बैतूल पौधे लगाकर नशा मुक्ति की शपथ ली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पौधे लगाकर नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में, जिला संगठन डॉ सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सतनकर, श्रीमती गीता माली और स्वयंसेवकों की उपस्थिति में महाविद्यालय परिसर में 51 पेड़ लगाए और साथ ही महाविद्यालय कि प्राचार्य द्वारा नशा मुक्ति पर शपथ ग्रहण कराई गई। इस मौके पर प्रो.शंकर सतनकर ने बताया कि युवा पीढ़ी को मेहनत का नशा करना चाहिए यह सबसे सर्वोत्तम है। किसी भी प्रकार का नशा स्वास्थ्य और परिवार के लिए बहुत हानिकारक होता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे वरिष्ठ स्वयंसेवक अंजली नागोरे,आयुष नागोरे, इश्तियाक अली, नितिन पवार, कामनी खवसे, कीर्ति अडलक, कशिश धाडसे,  खुशी पारखे, भूमिका देशमुख आदि 30 स्वयंसेवक का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button