गढ़वाल

हरेला पर्व पर दिव्यांजली फाउंडेशन सोसायटी ने किया वृक्षारोपण: हेमा भंडारी

 

हरीद्वार। पर्यावरण बचाओ-सद्भावना बढ़ाओ अभियान के तहत हरिद्वार में हरेला पर्व पर दिव्यांजली फाउंडेशन सोसायटी के सदस्यों द्वारा पौधा रोपण किया गया। जिसमें नीम और अमरुद के पेड़ लगाए गए।
पर्यावरण बचाओ- सद्भावना बढ़ाओ अभियान पूरे भारतवर्ष में 10 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है । जिसकी शुरुआत 10 जुलाई को प्रेम धाम दिचाऊं रोड नजफगढ़ से ह्यूमैन केयर इंटरनेशनल के अध्यक्ष डाॅ आर के मेसी और उनके साथियों द्वारा की गई जिसमें इस अभियान के संयोजक एवं श्री देव भगतजी गुणगान मंडल के संस्थापक सुशील खन्ना, राष्ट्रीय प्रचारक माननीय राजवीर सिंह शास्त्री एवं साथियों द्वारा गायन वादन से की गई थी।
इस अभियान की राष्ट्रीय संयोजक (महिला) और दिव्यांजली फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने प्रेस को जारी ब्यान में बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण एवं सद्भावना हेतु लोगों को जागरूक करना और देश में उन जुझारू जांबाजों को एकजुट करना है जो पर्यावरण एवं सद्भावना हेतु सक्रियता से प्रयास कर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए कवि सम्मेलन,गोष्ठियां वगैरह की जाएगी, इन विषयों पर प्रखर संवाद किए जाएंगे। जिस में देश की जानी मानी हस्तियां भाग लेंगी। सभी संगठन अपने अपने बैनर तले इस अभियान को चलाएंगे।
इस अभियान में महिलाओं में मुख्य रूप से लोक सेवादार संस्था दिल्ली महिला मंडल की अध्यक्ष रंजना जी, फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शकुंतला देवी दिल्ली, समर्पण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष शैल पासवान, आगाज संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा सिंह, त्रिवेणी देवी दिल्ली में बड़े स्तर पर यह कार्य क़र रही हैं। आज के हरेला कार्यक्रम में दिव्यांजली फाउंडेशन सोसायटी से सुशील कुमार, श्याम शर्मा, नेहा, अब्बास सहयोगी रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button