बाराबंकी
चेकिंग आपरेशन के अंतिम दिन प्रवर्तन दल ने किये 8 स्कूली वाहन सीज, 12 वाहन के चालान
फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की गहनता से की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष संघन चेकिंग अभियान के अंतिम दिन प्रवर्तन टीम ने अनफिट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालान और सीज करने की कार्यवाही की। जिसमें स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। आज मंगलवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला एंव यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने जांच के दौरान 8 वाहनो को सीज एंव 12 वाहनो के अन्य अभियोगो मे चालान किये। एआरटीओ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने स्कूली वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने जनपद के समस्त विद्यालय संचालकों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को सख्त चेतावनी देते हुये कहा कि वाहनों की पंजीकरण में निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को नहीं बैठाये। अन्यथा चेकिंग के दौरान कोई भी वाहन मानक विहीन, अनफिट, या सीटिंग क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को ले जाते मिलने पर वाहन के साथ वाहन स्वामी और विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।



