मुरादाबाद

चोर 20 हजार की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण व महिला के कानों से सोने की बाली खीच कर चंपत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव लालूवाला में बीती रात्रि को चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, पीड़ित इरफान पुत्र मकबूल ने भोजपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि में और मेरा परिवार घर की छत पर सो रहे थे बीती रात्रि को अज्ञात चोर घर पर ममटी से मेरे घर में घुस आए, ओर कमरे रखी सैफ अलमारी का लॉक तोड़कर अलमारी से 20 हजार रुपए नकद एक सोने का हार सोने की तबीजिया एक जोड़ी चांदी की चैन एक जोड़ी चांदी का हर फूल चोर चोरी कर ले गए, बुधवार की सुबह जागने पर देखा तो होश उड़ गए, इतना ही नहीं बीती सोमवार की रात्रि को गांव गनीमत नगर में चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, इरफान पुत्र बनने गांव निवासी गनीमत नगर अक्का का मंझरा चौकी इस्लामनगर थाना भोजपुर ने बताया कि बीते दिनों रात्रि को पीड़ित महिला अपने घर पर सो रही थी और उसका पति बैट्री रिक्शा चलाकर घर परिवार का पालन पोषण करता है, तथा 14 जुलाई 25 सोमवार की रात्रि के लगभग 9:00 बजे गांव व मौहल्ले पड़ोस का ही एक युवक आया और उसके दोनों कानों से सोने की बालियां खींचकर भाग गया, पीड़ित महिला ने आरोपी युवक का पीछा किया, लेकिन युवक भागने में कामयाब रहा पीड़ित महिला का कहना है कि उसने आरोपी युवक को पहचान लिया है, और इसके खिलाफ थाने में सूचना दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button