अमरोहा
बस स्टैंड पर दो गुटों में झगड़ा युवकों ने की मारपीट,
एक को दांत से काटा; कई को हिरासत में लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर नगर बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई। शुरुआत में दो युवकों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया।मौके पर पहुंचे युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। एक युवक ने दूसरे के गाल को दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया। इस घटना को देखने के लिए बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गई। इससे गजरौला बस स्टैंड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झगड़ा कर रहे कई युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कुछ देर बाद युवकों को छुड़ाने के लिए कई लोग कोतवाली के बाहर जमा हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



