खैरथल

खरोला से दूसरी बार कांवड़ यात्रा पर 21 सदस्य रवाना

हरिद्वार से लाएंगे पवित्र गंगाजल, करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के निकटवर्ती ग्राम खरोला से लगातार दूसरे वर्ष कांवड़ लाने के लिए 21 सदस्यीय दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। गांव में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं को पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर विदाई दी गई।

इस अवसर पर रामकरण खटाना,महेंद्र खटाना,भीम खटाना,जसराम खटाना, सावलराम शर्मा,सतीश शर्मा,दुर्गेश शर्मा,रागिनी शर्मा सहित अन्य ग्रामवासियों ने कांवड़ियों को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी। कांवड़ यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं बल्कि समाज में सुख-शांति, समृद्धि और देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना है।यात्रा दल के सदस्य दिनेश,सुंदर,शैलेश, कैलाश,मोनू,बबलू,मिंटू, प्रवेश,योगी,सोनू,धर्मेंद्र सेन, सुमित,पंकज,कौशल, कप्तान सहित कुल 21 श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।ग्रामवासियों ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं,आस्था और भक्ति का प्रतीक है। भोलेनाथ के जयकारों के साथ पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button