बरेली

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित होंगे डिजिटल पुस्तकालय, छात्रों को मिलेगी बेहतर अध्ययन सामग्री

प्रथम चरण में 199 ग्राम पंचायत में डिजिटल पुस्तकालय को कराया जाएगा सक्रिय

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि शासन से एक डिजिटल  पुस्तकालय के निर्माण हेतु चार लाख रुपए की धनराशि का आवंटन किया गया है। पुस्तकालय हेतु फर्नीचर, पुस्तकें व अन्य सामग्री जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जाएगा। आई0टी0 सम्बन्धी उपकरणों का क्रय शासन द्वारा नामित यूपीडेस्को से किया जाएगा। बैठक में अवगत कराया गया कि शासन द्वारा डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना हेतु 398 ऐसी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिनमें दो या दो से अधिक कक्ष वाले एवं एक हॉल की उपलब्धता है। प्रथम चरण में 199 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। डिजिटल पुस्तकालय हेतु में लगभग 1225 पुस्तकों की सूची निदेशालय स्तर से प्राप्त हुई हैं। अन्य 50 प्रतिशत पुस्तकों का चयन करते कमेटी गठित करते हुए जेम पोर्टल क माध्यम से किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी/ खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button