मेरठ
भूतपूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ में ब्रिगेडियर (सेनि.) एस.एन. तिवारी ने भूतपूर्व सैनिकों को सेना से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अपनी संस्था “श्रीमती दुर्गावती देवी सैनिक, पूर्व सैनिक महिला एवं बाल कल्याण समिति” के माध्यम से चलाए जा रहे स्वास्थ्य व हीमोग्लोबिन जांच शिविरों की जानकारी साझा की, जो वे स्वयं और उनकी पत्नी देशभर में पेंशन के माध्यम से संचालित कर रहे हैं।
कैप्टन (आई.एन) राकेश शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने मेट्रो पास जैसी सुविधाओं पर चर्चा की और ब्रिगेडियर तिवारी का आभार जताते हुए पूर्व सैनिकों से संगठित रहने का आह्वान किया।


