अमरोहा

अमरोहा में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना तापमान 10 डिग्री गिरा कई इलाको में जल भराव कोतवाली के आगे दो फीट तक भर पानी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  अमरोहा में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है दोपहर 12:00 से शुरू हुई बारिश 1:00 तक जारी रही इससे तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है पिछले आठ दिनों से जिले में गर्मी और उमस से लोग परेशान थे रविवार को आसमान में बादल छाए और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई
बारिश से शहर के इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई मोहल्ला कोर्ट बटवाल और बड़ा बाजार में दुकानों के बाहर पानी भर गया इससे आवागमन प्रभावित हुआ नगर कोतवाली के सामने करीब तो फिर तक पानी भर गया कोतवाली के गेट पर एक फिट पानी जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया
बारिश का असर अमरोहा के अलावा गजरौला हसनपुर और मंडी धनौरा सहित ग्रामीण इलाकों में भी देखा गया किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button