
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। नगर परिषद खैरथल के वार्ड नंबर 31 से चुनी गई कांग्रेस पार्षद मेघा भारती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मेघा भारती ने राज्य सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि उनका चयन चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 के तहत हो चुका है, इस कारण वे अब पार्षद पद पर बने रहना संभव नहीं समझतीं। उन्होंने अपना इस्तीफा आज शुक्रवार को एडीएम शिवपाल जाट व आयुक्त मुकेश शर्मा को सौंपते हुए निवेदन किया कि उनके इस्तीफे को स्वीकार किया जाए! भारती ने अपने पत्र में लिखा है कि वे जनसेवा की भावना से नगर परिषद के वार्ड 31 से निर्वाचित हुई थीं, लेकिन अब चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने इनके माध्यम से राज्य के स्वायत शासन विभाग को अपना इस्तीफा भेजते हुए निवेदन किया है कि इसे स्वीकार कर औपचारिक कार्यवाही की जाए।इस दौरान मेडिकल आफिसर पद चयन होने पर एडीएम व आयुक्त ने भारती का मुंह मीठा कराकर शुभकामनायें दी!



