मुरादाबाद
पहले अश्लील चैटिंग में हुआ निलंबित, अब चरस की तस्करी में जेल गया लेखपाल बर्खास्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। एसडीएम ने चरस की तस्करी के मामले में जेल में बंद निलंबित लेखपाल ललित गौतम को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले उसे महिला से अश्लील चैट के आरोप में निलंबित किया गया था।
कुंदरकी में लेखपाल दिनेश चाैधरी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने की घटना के बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार शाम एसडीएम ने चरस की तस्करी में जेल भेजे गए निलंबित लेखपाल ललित गौतम को बर्खास्त कर दिया।
लेखपाल ललित गौतम को बर्खास्त कर दिया गया
लेखपाल ललित गौतम बिलारी तहसील में तैनाती के समय से चर्चाओं में रहा। तहसील के एक गांव की महिला शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप पर अश्लील चैट करने के आरोप में एसडीएम ने लेखपाल ललित गौतम को निलंबित कर दिया था।
अदालत ने ललित गौतम और उसके दोनों साथियों को जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में है। बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार आरोपों में घिरे रहने और जांच अधिकारी तहसीलदार की जांच रिपोर्ट आने के बाद निलंबित लेखपाल ललित गौतम को बर्खास्त कर दिया गया है।



