गोड्डा

श्मशान घाट पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

अवधेश सिंह के खिलाफ प्रदर्शन,अंचल अधिकारी को सौंपा आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा :  प्रखंड के घाट रामपुर गांव में श्मशान घाट एवं मुक्तिधाम की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक श्मशान घाट की जमीन पर अवधेश सिंह द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम में बैठने तक नहीं दिया जाता है और विरोध करने पर लोगों को धमकाया जाता है। इसको लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपकर श्मशान घाट एवं मुक्तिधाम को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर राजेश यादव, सूचित यादव, महेशकांत यादव, शंभू प्रसाद यादव, तिलेश्वर रविदास, विजय रविदास, सीताराम लया, रबींद्र यादव, बेचन मांझी, गोपाल यादव, गोपाल भगत, मुकेश यादव, श्यामदेव यादव, सुशील दरबे सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button