अमेठी

बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकती है बड़ी दुर्घटना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी जायस।  बहादुरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमेदान का पुरवा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दरअसल गांव में ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से जर्जर तारों में विद्युत सप्लाई हो रही है। जिससे आए दिन जर्जर तार अक्सर शॉट हो कर गिर जाते है। गुरुवार सुबह भी अचानक शॉट हो कर गिरे तार में एक श्वान चपेट में आ गया।  जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दो स्कूल जा रहे बच्चों को भी अपनी चपेट में लेलिया ग्रामीणों की सूझ बुझ से बच्चों को कड़ी मशक्कत से बचाया गया दोनों बच्चों को मामूली सा झटका लगा है और दोनों बच्चे सकुशल घर पर है। ग्रामीणों ने बताया कई बार विद्युत विभाग को अवगत कराया गया है जर्जर तार को बदलने के लिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है अगर विद्युत विभाग मामले की गंभीरता को न समझा तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button