रामपुर शाहबाद

सैफनी में पैडल रिक्शा चोरी, पहले भी दो बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर सैफनी।नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब चोरों ने एक गरीब सब्जी विक्रेता का रोजी-रोटी का साधन भी छीन लिया। मोहल्ला कोठी निवासी शाहिद हुसैन, जो बाजारों में आलू व सब्जी बेचने का काम करते हैं, उनका पैडल रिक्शा बीते गुरुवार देर शाम घर के बाहर से चोरी हो गया शाहिद रोज की तरह 16 जुलाई की शाम को काम से लौटकर रिक्शा अपने घर के दरवाजे पर खड़ा कर अंदर गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद जब बाहर निकला तो रिक्शा गायब था। उसने मोहल्ले में इधर-उधर ढूंढा, लेकिन रिक्शे का कोई सुराग नहीं मिला। काफी प्रयासों के बाद भी रिक्शा न मिलने पर शाहिद थाने पहुंचा और वारदात की तहरीर पुलिस को दी।यह पहली घटना नहीं है — इससे पहले भी नगर में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। 18 जून को डेरा मोहल्ला निवासी नावेद खां की बाइक साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं गुरुवार को ही गुलाब नगर मोहल्ला निवासी नरबेज की बाइक भी चोरी हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से नगरवासियों में दहशत का माहौल है।शाहिद की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है, शाहिद ने सेफनी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button