सिंगरौली

कलेक्टर की पहल से जिले की तीरंदाज बेटी भव्या की प्रतिभा को मिले नए पंख

अपने मेहनत के तीरों से कामयाबी के लक्ष्य को करें हासिल – कलेक्टर  बैनल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली।  कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी भव्या जायसवाल को रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से तीरंदाजी खेल को बेहतर करने हेतु आर्चरी संबंधित उपकरण प्रदान किया गया। भव्या द्वारा नेशनल सब जूनियर आर्चरी टूर्नामेंट ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर 13 वां स्थान एवं नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट,जयपुर के स्पोर्ट इवेंट में 18 वां स्थान हासिल कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया गया था। भव्या की प्रतिभा को बढ़ावा देते हुए आज कलेक्टर ऑफिस में जिले की बेटी को कलेक्टर द्वारा ओलंपिक कंपटीशन में इस्तेमाल किए जाने वाले तीर एवं वांगार्ड स्पॉटिंग स्कोप प्रदान किया गया। कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे लगातार मेहनत करने से आपको आपकी मंजिल जरूर मिलेगी होगी। भविष्य में और बेहतर खेल कर जिले राज्य एवं देश का पूरी दुनिया में नाम रोशन करें मैं यह कामना करता हूं।इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयर पर्सन एसडी सिंह तीरंदाजी कोच इंद्र कुमार उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button