रामपुर शाहबाद
पति व ससुर के खिलाफ विवाहिता ने कराई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद । ग्राम रुस्तमपुर निवासी एक विवाहिता ने पति व ससुर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम रुस्तमपुर निवासी जहूर की पत्नी सनोवर का कहना है कि उसका विवाह 13 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। इस समय उसके चार बच्चे भी हैं। सनोवर द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसका पति जहूर आए दिन उससे लड़ाई झगड़ा करके मारपीट करता रहता है। वहीं विवाहिता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पति जहूर व ससुर रईस ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की और गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।