झांसी

ग्राम पंचायत टिकरी में चौपाल लगाकर सुनी गई जन समस्याएं 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
झांसी : ब्लॉक बंगरा की ग्राम पंचायत टिकरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरी में चौपाल का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता श्रीमती उषा देवी ग्राम प्रधान ने की । इस चौपाल में जल जीवन मिशन से सुमित कुमार जे ई ने बताया कि स्वच्छ जल लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग से कल्पना दांगी ने बताया बरसात के मौसम में विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारी हो जाती हैं इस समय साफ सफाई एवं स्वच्छता का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है आंखों पर गंदे हाथ ना लगे जब भी आंखों की सफाई करें तब साफ एवं सूती कपड़ा हो । पशुपालन विभाग ,शिक्षा विभाग से राकेश कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि छात्रों का नामांकन कराए एवं प्रतिदिन विद्यालय पढ़ने भेजें । समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा आयुष्मान कार्ड 70 वर्ष से अधिक आयु के ग्राम पंचायत में निवास करने वाले सभी नागरिकों के बनवाने के पहल करने को कहा गया ।
इस मौके पर पर्वत कुशवाहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, श्री पत, अनिल, नसीब, फूलचंद, राजा राम, हरिराम, विनोद कुमार, संध्या देवी, रेखा देवी पार्वती, अरुण मिश्रा,,मीरा देवी आदि उपस्थित रहीं ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button