
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक रोडवेज बस ने बड़ा हादसा कर दिया। मुरादाबाद डिपो की यह बस जोया रोड पर कचहरी के पास सड़क किनारे खड़ी 6 बाइक और एक कार से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में 10 वर्षीय उनेस, मोहम्मद इस्माइल और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायल मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। घटना के समय बस में कोई सवारी नहीं थी। स्थनीय लोगों का आरोप है कि बस चालक नशे में था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



