गढ़वा

इटावा यादव कथावाचक प्रकरण; प्रांतीय यादव महासभा का विरोध प्रदर्शन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गढ़वा। उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव कथावाचक के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर यादव समाज के लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। जिसके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने हेतु रैली का आयोजन किया गया। यादव सम्मान रैली गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड मोड़ से निकल कर मुख्य बाजार होते हुए कर्पूरी चौक तक गया पुनः वापस लौट गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग यादव कथावाचक के साथ अमानवीय व्यवहार की कड़ी निन्दा करते हुए नारे लगा रहे थे। रैली में ब्राह्मणवादी मुर्दाबाद, मनुवादी नहीं चलेगी आदि नारे लगा रहे थे। रैली में वरूण बिहारी यादव ने कहा भारत के लोकतंत्र में कथा करने तथा सुनने का सबको अधिकार है, सिर्फ मनुवादियों को कथा करने का अधिकार नहीं है। रैली के माध्यम से यादव समाज मनुवादी सोच को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा ढोंग करना छोड़ दें नहीं तो जैसे महाभारत में श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से आततायीयो का नाश किया था वैसे ही यादव समाज के चक्र से मनुवादियों के सोच को कुचल देंगे। प्रदर्शन करने वालों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी विरोध करते हुए कहा सनातनी का चोला ओढ़कर हिन्दुत्व के नाम पर ढोंग कर रहे हैं। यादव समाज के कथावाचक हिन्दू धर्म का प्रचार करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और मुख्यमंत्री चुप्पी साधे रहे।
इस अवसर पर उमेन्द्र यादव, सोना किशोर यादव, गोपाल यादव, सुर्य देव राउत, शैलेंद्र यादव, रामनिवास यादव सहित सैकड़ों लोगों शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button