धनबाद
बजरंग दल कतरास प्रखण्ड ने किया खंड समिति का गठन
Bajrang Dal Katras Block formed Block Committee

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास क्षेत्र के लिलोरो मंदिर प्रांगण में शनिवार को बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक दीपक साहू ने की। बैठक में कतरास खंड समिति का गठन हुआ तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। प्रखण्ड मंत्री बिनोद चौहान ने नवगठित सदस्यों को शुभकामनाएं दी। संयोजक दीपक साहू ने बताया कि बजरंग दल, वीएचपी की युवा शाखा है जिसका उद्देश्य हिंदू समाज की सेवा, सुरक्षा और संगठन है। बैठक में कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें राजू दास, कुंदन कुमार, शंकर केवट, अजय दास आदि शामिल थे।



