अमरोहा
यातायात माह के अंतर्गत थाना सैदनगली में पुलिस कार्मिकों को प्राथमिक उपचार एवं CPR का प्रशिक्षण प्रदान किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा जनपद के सैद नंगली थाना पुलिस ने यातायात माह के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं आकस्मिक घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 23 नवम्बर 2025 को थाना सैदनगली परिसर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएचसी सैदनगली से आयी डॉक्टरों की टीम द्वारा थाना सैदनगली में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को प्राथमिक उपचार (First Aid), सीपीआर (CPR) एवं आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों को सड़क दुर्घटना, अचानक बेहोशी, हृदयगति रुकने जैसी गंभीर परिस्थितियों में त्वरित एवं सही तरीके से सहायता प्रदान करने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से सीपीआर, रक्तस्राव रोकने के तरीके, घायल व्यक्ति को सुरक्षित अवस्था में ले जाने तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया।
यह प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों की आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को और अधिक सक्षम बनाता है, जिससे जनपद में सड़क सुरक्षा एवं जन-कल्याण के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।



