गोड्डा

भरी बारिश के कारण ढहा घर, निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : बीते तीन दिन पूर्व भारी बारिश और आंधी की वजह से प्रखंड के अगियाबांध गांव के नंदकिशोर मुर्मू का घर ढह गया था जिसका निरीक्षण करने पोड़ैयाहाट बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू व अपर समाहर्ता पहुंचे। जहां पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मिलकर नियम संगत लाभ देने का आश्वासन दिया वहीं। इस पूरे मामले को लेकर विधायक प्रतिनिधि बोल बम मंडल वह पंकज रूज ने विधायक प्रदीप यादव से उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया प्रखंड क्षेत्र में तीन दिन पूर्व आंधी बारिश के कारण भारी क्षति हुई थी। वहीं प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में लोगों के मकान ध्वस्त हुए हैं। बुद्धिजीवियों की माने तो पूरे प्रखंड में बारिश और आंधी में कितने घरों में तबाही मची है उसकी सर्वे करने की जरूरत है तभी सभी जरूरतमंदों को उसका लाभ मिल पाएगा इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुर्मू से पूछे जाने पर कहा कि पंचायत सेवक रोजगार सेवक के माध्यम से बारिश की वजह से आंधी तूफान में क्षतिग्रस्त मकान का आकलन किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button