पाकुड़

नई उत्पाद नीति 2005 के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के संचालन सम्बन्धी हुई बैठक

Meeting held regarding operation of financial year 2025-26 under the new product policy 2005

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नई उत्पाद नीति 2005 के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के माह सितंबर 2025 से मार्च 2026 तक उत्पाद दुकानों के संचालन से सम्बन्धित बंदोबस्ती प्रक्रिया के क्रियान्वयन हेतु परामर्शदातृ समिति कि बैठक आयोजित की गई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले में संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों की स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि नयी उत्पाद नीति के तहत दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनायी जा रही है और लॉटरी भी ऑनलाइन माध्यम से की जायेगी। इस प्रक्रिया में पाकुड़ जिले के लिए उपायुक्त द्वारा बंदोबस्ती प्रस्ताव आयुक्त उत्पाद को भेजी जायेगी एवं आगे कि प्रक्रिया की जायेगी। बैठक में अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी श्री जितेन्द्र कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button